ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में किया था योजना का शुभारंभ; 6 कैटेगरी में इलाज

जींद:हरियाणा के जींद में नागरिक अस्पताल में मंगलवार को निरोगी हरियाणा कार्यक्रम लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ मंजू कादियान और पीएमओ डा. जितेंद्र ने 125 लोगों को निरोगी हरियाणा कार्ड वितरित किए। सीएमओ ने कहा कि निरोगी हरियाणा जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ही इस योजना की शुरुआत कुरुक्षेत्र में की है।सीएमओ मंजू कादियान ने बताया कि इस योजना के तहत अंत्योदय परिवार के लोग निशुल्क उपचार करवा सकेंगे। इसमें 6 कैटेगरी हैं जिसमें 0 से 6 माह, 6 से 59 माह, 5 से 18 वर्ष, 18 से 40 साल, 40 से 60 साल व 60 से ऊपर के लोगों का सरकारी अस्पताल में पूरा उपचार निशुल्क होगा। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि एक ही छत के नीचे मरीजों का टेस्ट, चिकित्सक की सलाह व दवाइयां मुफ्त मिलेंगी। इस पर एक ही छत के नीचे मरीज को टेस्ट से लेकर दवाइयां उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और पुरूष।निरोगी हरियाणा जिला नोडल अधिकारी डा. रमेश पांचाल ने बताया कि जींद जिले में 152439 अंत्योदय परिवार के 589854 सदस्य हैं। इनके अलग-अलग रंग के कार्ड हैं, जिसमे इस योजना के तहत सभी की पूर्ण जांचए ब्लड टेस्ट, एसओपी गाइड लाइन के तहत करवाए जाएंगे। एसएमओ डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला तथा निरोगी हरियाणा योजना के नोडल अधिकारी डा. रमेश पांचाल ने बताया कि जिले में पांच जगह चुनी गई हैं। जिसके पहले चरण में मंगलवार को जींद व नरवाना में शुरुआत की गई है।परिवार पहचान पत्र से जुड़ी है योजनानिरोगी हरियाणा योजना के तहत सभी को ई-उपचार के तहत पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) के साथ जोड़ा गया है। जिसमें अंत्योदय परिवारों का पूरा रिकार्ड अपलोड हो चुका है। परिवार का कोई भी सदस्य आवश्यकता पड़ने पर इस योजना के तहत उपचार करवा सकता है। निरोगी हरियाणा जिला नोडल अधिकारी डा. रमेश पांचाल ने बताया कि निरोगी हरियाण योजना में अहम रोल आशा वर्कर, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू का रहेगा। जो जिले के माइक्रो प्लान के हिसाब से सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ दिलवाने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button