ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अमरकंटक मार्ग पर सड़क दुर्घटना मे एक की मौत, दो घायल

डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत अमरकंटक मार्ग पर ग्राम बिझौरी मे सडक दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग घायल हो गये। दोनो घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करनपठार जिला अनूपपुर निवासी तीन लोग बाइक से डिंडौरी की तरफ आ रहे थे। वहीं बस अमरकंटक से जबलपुर जा रही थी। दोपहर लगभग 2 से तीन बजे के बीच ग्राम बिझौरी मे बस की टक्कर से बाइक सवार गिर गये।

हादसे में जयपाल तेकाम 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक मे सवार इंद्र कुमार मार्को 50 और सदन लाल यादव 43 वर्ष दोनो निवासी ग्राम दुपसरा करनपठार जिला अनूपपुर घायल हो गये।

इंद्रपाल की हालात गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बस को थाना मे खड़ा करा लिया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जाँच मे जुट गई है।

Related Articles

Back to top button