ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

भारत – सऊदी अरब द्विपक्षीय वार्ता: हैदराबाद हाउस में मिले पीएम मोदी और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, देखिए फोटो-वीडियो

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद सोमवार से अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। मोहम्मद बिन सलमान पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।

पिछली बार 2019 में आए थे भारत

मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने आखिरी बार फरवरी 2019 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में पीएम मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा की थी। तब दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी परिषद बनाई थी।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। सऊदी अरब हाल के वर्षों में पश्चिम एशिया में रक्षा, सुरक्षा और ऊर्जा में भारत के प्रमुख भागीदारों में से एक के रूप में उभरा है। सऊदी अरब 2.6 मिलियन भारतीयों का भी घर है, जो इस क्षेत्र में प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या में से एक है।

Related Articles

Back to top button