ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। ससुराल बालों की बेरहमी विवाहिता को घर से निकाला।

मुरैना में दहेज के लिए एक महिला को घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार उसके ससुराली उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। जब मायके पक्ष ने दहेज नहीं दिया तो उन्होंने महिला का 6 माह का बच्चा छुड़ा लिया और उसे जबरन मायके भेज दिया। अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय को लेकर मां-बेटी दोनों एसपी ऑफिस पहुंची जहां पुलिस अधीक्षक ने उन्हें महिला थाने में पहुंचा दिया। बता दें, कि महिला प्रीती की शादी 6 साल पहले इन्दरगढ़ में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग थरेट थाने के बगल से रहते हैं। 6 साल तक मायके नहीं भेजा उसे प्रीती ने बताया कि ससुरालवालों ने जब उससे दहेज लाने को कहा तथा उसने मना कर दिया तो वह उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उसके सिर में चोटें आईं। उसको 6 साल तक मायके नहीं भेजा। जब मायके वाले कहते थे कि मेरी बेटी को मायके भेजो तो कहते थे कि पहले पांच लाख रुपए दहेज के दो, तब भेजेंगे। जब वह बीमार रहने लगी तो उसका इलाज भी नहीं कराते थे। जब 6 साल बाद उसे ससुराल से निकाल दिया तब वह मायके आई और वहां उसके माता-पिता ने इलाज कराया। दो किलो चांदी व पांच तोले सोना दिया मुरैना की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रीती की मां लक्ष्मी ने बताया कि 6 साल पहले जब उन्होंने अपनी बेटी प्रीती की शादी की थी तब दहेज में ससुराल पक्ष के लोगों को दो किलो चांदी व पांच तोले सोना दिया था। लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों का मन नहीं भरा तथा उन्होंने पांच लाख रुपए के और दहेज की मांग करना शुरु कर दिया। एसपी ने भेजा महिला थाने एसपी आशुतोष बागरी ने दोनों मां-बेटी को उनका मामला सुलझाने के लिए महिला थाने में भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button