ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सहारा रिफंड पोर्टल लांच, 45 दिन के अंदर मिलेगा फंसा आपका पूरा पैसा, यहां जानें पूरी प्रक्रिया ।

नई दिल्ली. जिन लोगों का पैसा सहारा सहकारी समितियों में फंसा है, उनके लिए यह बड़ी खबर हो सकती है. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ऐसे लोगों को राहत दी है, जिनकी बड़ी पूंजी सहारा सहकारी समितियों में फंसी हुई है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए सहारा में निवेश करने वाले सभी निवेशकों के पैसे बैंक खाते में वापस जमा कर दिए जाएंगे. 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को मिलेगा फायदा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि करीब 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को उनकी पूरी राशि लौटाई जाए. उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर ऐसे 4 करोड़ निवेशक हैं, जिन्हें प्रारंभिक रूप से 10 हजार रुपए दी जाएगी. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि जिन निवेशकों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई को निवेश किया है, उनके पैसे उन्हें वापस मिल जाए और उनका एक भी रुपया डूबे नहीं. पूरी ईमानदारी के साथ निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे. जिन निवेशकों ने सहारा समूह में निवेश नहीं किया है, उन्हें इस पोर्टल के जरिए पैसे नहीं दिए जाएंगे. पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को पैसा कैसे लौटाया जाएगा, इस बारे में अमित शाह ने बताया कि सहारा निवेशकों को सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद ही राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन की यह है पूरी प्रोसेस 1. सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. 2. एक्टिव मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए. 3. बैंक खाते से आधार-पैन कार्ड लिंक जरूर होना चाहिए. 4. ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करें 5. फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें. 6. 45 दिनों के अंदर राशि खाते में जमा हो जाएगी. 7. पोर्टल के जरिए छोटे निवेशकों को भी लाभ मिलेगा. 8. करीब ढाई करोड़ लोगों को जल्द ही पैसा मिल जाएगा. 9. इस लिंक पर सीधे क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button