ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

इंदौर। में व्यापारी से 10 लाख की लूट, चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश ।

इंदौर शहर में छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। खास बात ये है कि जिस समय घटना हुई शहर की पुलिस चौराहों पर चेकिंग में जुटी थी और बदमाश अपना कमाल दिखा गया। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में नसिया रोड पर 38 वर्षीय लोहा कारोबारी शाहनवाज पिता अरशद खान निवासी श्याम नगर माणिकबाग को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। व्यापारी और उसके भाई की हाथीपाला पर लोहे की दुकान है। दुकान बंदकर घर जाते समय ये घटना हुई। करीब 10 लाख रुपये ओर लैपटॉप बदमाशों ने छीन ली। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई है। सीसीटीवी कैमरे से भी कुछ फुटेज पुलिस को मिले है। खास बात ये है कि घटना के समय बड़ी मात्रा में पुलिस तैनात थी। उन्हें बदमाशों और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए तैनात किया गया था। ये सिर्फ चालानी कार्यवाई कर वाहवाही लूटने में जुटे थे और दूसरी तरफ बदमाश अपना काम दिखा गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button