ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

टेंटरा थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा एक की मौत ।

मुरैना: जिले के सबलगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केमाराकलां के टपरा राड़ी में खेत की मेड़ को लेकर केवट समाज के दो परिवारों में आपस में झगड़ा मारपीट की इस घटना में रामदयाल केवट नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। केमाराकलां ग्राम के टपरा राड़ी में रामदयाल केवट और रामलखन केवट में खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। जिस जमीन पर इनका विवाद था वो सरकारी जमीन थी, इस पर ये लोग खेती कर रहे थे। आज दोनों परिवारों में सुलह कराने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। जिस खेत की मेड़ पर विवाद था पंचायत के लोग थोड़ा उससे दूर बैठे थे। पंचायत अपना निर्णय सुनाती उससे पहले ही रामदयाल और उसके विरोधी भूरा केवट रामलखन केवट टुंडा केवट खेत की तरफ नीचे आ गए और आपस में झगड़ा करने लगे। तभी रामलखन, भूरा, टुंडा केवट ने रामदयाल की गर्दन दबा दी और उसके सिर पर कोई भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही विवाद और हत्या की खबर टेटरा पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी धर्मेन्द्र मालवीय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button