ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस मतदाता सूची पर रखेगी पैनी नजर

भोपाल । मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां जमीनी स्तर पर तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ में सवाल को लेकर सियासत जारी है। इस राजनीतिक खेल के बीच कांग्रेस युद्धस्तर पर तैयारी करने में जुट गई है। कांग्रेस चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर पैनी नजर रखेगी। इसपर लगाम लगाने कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओ को ट्रेनिंग देगी। बताया जा रहा है मार्च माह से ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा।

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस निर्वाचन की मतदाता सूची पर पैनी नजर रखेगी। मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए कांग्रेस विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी। जिसमें 230 विधानसभा सीटों में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने ट्रेनर को विधानसभा स्तर पर भेजेगी। इसके तहत मतदाता सूची में गड़बडिय़ों को रोकने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। कांग्रेस यह ट्रेनिंग प्रोग्राम मार्च महीने से शुरू करने वाली है।

Related Articles

Back to top button