ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

Bhopal Crime News: गोवंश से कुकर्म की घटना पर भड़के गृहमंत्री नरोत्तम बोले- आरोपित को ऐसी सजा देंगे जो नजीर बनेगी

भोपाल। पुराने शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ एक वहशी व्यक्ति द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार शाम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवारा थाना पहुंचकर इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।

बेहद निंदनीय और दुखद, आरोपित को देंगे सख्‍त सजा – नरोत्‍तम

इस घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी नाराजगी जताई है। शुक्रवार सुबह मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान इस प्रकरण का जिक्र आने पर नरोत्‍तम ने कहा कि इससे ज्‍यादा निंदनीय बात और दुखद प्रसंग क्‍या होगा। हमारा हिंदुस्‍तान ऐसा देश है, जहां कई चीजों के बारे में मान्‍यताएं और धारणाएं अलग हैं। हम धरती को माता कहते हैं। इसी तरह हम गाय को भी माता कहते हैं। उसके साथ कुकृत्‍य करने का जो वीडियो सामने आया है, उससे मन दुखी और आहत भी हुआ है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। थाने में आइपीसी की धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। नरोत्‍तम ने दावा किया कि भले ही आरोपित की अभी शिनाख्‍त नहीं हुई है। लेकिन उसे चौबीस घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा और ऐसी नजी बनाएंगे कि दोबारा कोई ऐसा करने की सोचे भी नहीं।

यह है मामला

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक स्थानीय रहवासी प्रकाश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि गुरुवार तड़के गल्ला मार्केट रोड पर श्रीजी ट्रेडर्स के सामने बैठे गोवंश के साथ एक युवक कुकर्म कर रहा था। वहीं पास में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा-377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button