ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक घर के अंदर घुसा, ड्राइवर समेत तीन की मौत

छत्तीसगढ़ : दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र के तर्रा गांव में देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक दीवार को तोड़कर एक घर के अंदर जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरा मामला पाटन ब्लॉक के तर्रा गांव का है। बीती रात करीब 11 बजे जब लोग नींद की आगोश में थे। इसी दौरान तेज आवाज से लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो गांव के गोवर्धन प्रसाद यदु के मकान में एक ट्रक घुसा हुआ था। हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगो की मौत हो गई। तीनों का शव ट्रक के केबिन में बुरी तरफ फंस गया था। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यु करके बाहर निकला गया।

ट्रक कांकेर से रायपुर का रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। मृतक में सूरज निर्मलकर 32 वर्ष निवासी खल्लरी बालोद, टिकेश्वर सही 16 वर्ष निवासी गुजरा बालोद और डोमन रामटेके 15 वर्ष निवासी गुजरा बालोद बताया जा रहा है। इस हादसे में परिवार के लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button