ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

देश भर के अस्पतालों में सोमवार से दो दिवसीय मॉकड्रिल ।

नईदिल्ली। देश में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ गया है। इसके चलते अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। देशभर के अस्पतालों में 10 और 11 अप्रैल को कोरोनावायरस मॉक ड्रिल होगी इस संदर्भ में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने के साथ एक अहम बैठक की। इसमें राज्यों से सतर्क रहने, टेस्टिग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने, अस्पतालों को तैयार रखने और दवाओं का स्टाक बनाने को कहा है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में आठ और नौ अप्रैल को सभी जिलों में कोरोना की तैयारियों की समीक्षा और 10 और 11 अप्रैल को कोरोना अस्पतालों में माक ड्रिल करने का फैसला लिया गया। मांडविया ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दो सप्ताह पहले 17 मार्च तक एक सप्ताह में औसतन प्रतिदिन 571 मामले आ रहे थे, वहीं सात अप्रैल तक एक सप्ताह में औसतन 4,188 मामले आ रहे हैं। संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम थी। अब वह 3.02 प्रतिशत तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में 10 या इससे अधिक जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। कोरोना के ताजा संक्रमण के लिए एसबीबी.1.16 वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मांडविया ने कहा कि फरवरी में आने वाले कोरोना के मामलों में 21.6 प्रतिशत इस वैरिएंट के थे। अब इस वैरिएंट का प्रतिशत 35.8 तक पहुंच गया है हालांकि, राहत की बात है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। 203 दिन बाद आए छह हजार से ज्यादा मामले भारत में शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले दर्ज किए गए। पिछले 203 दिनों में संक्रमण का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 16 सितंबर को कोरोना के 6,298 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। पिछले 24 घंटे में महामारी से 14 मरीजों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button