ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सबलगढ़/मुरैना। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैमा में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में फतेहचंद और रामप्रसाद जाटव के घरों के छप्पर और वहां रखा ईंधन (कंडे) पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय घर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग की चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन, 112 सेवा और फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल समय पर नहीं पहुंची, जिससे आग बेकाबू होती गई। गनीमत रही कि गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू थी, जिसके कारण ग्रामीणों ने तुरंत अपने निजी बोरवेल की मोटर पम्प चालू कर दिए। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया और इसे आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोक लिया। यदि समय पर मोटर पम्प चालू नहीं होते, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन की ढिलाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के समय समय पर सहायता मिल सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button