ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरो को पकड़ा फौजी के घरो को करते थे टारगेट

ग्वालियर क्राईम ब्रांच पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्वालियर में क्राइम ब्रांच व मुरार पुलिस के हाथ एक शातिर चोर गिरोह लगा है। गिरोह में चोरी करने से लेकर चोरी के माल का ठिकाने लगाने वाले 6 सदस्य हैं। जिनमें से एक महिला सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का उपयोग गिरोह चोरी को माल को खपाने व फंसने पर पुलिस को चकमा देने के लिए करते थे। महिला साथ होने पर पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं करती थी। गिरोह से 80 राइफल व पिस्टल के कारतूस सहित करीब 15 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। यह चोर गिरोह के टारगेट पर फौजियों के सूने घर होते थे। पांच चोरियों का खुलासा हुआ है उनमें से 4 फौजियों के घर हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस शहर में बढ़ती ताबड़तोड़ चोरियों ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा रखी थी। चोर गैंग तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच ने अपने मुखबिर तैयार किए और बुधवार को सटीक सूचना मिलते ही मुरार थाना क्षेत्र से एक महिला सहित पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। मुरार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोरों में एक पुराना हिस्ट्रीशीटर भी निकला है जो हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा काटकर हाल ही में जेल से छूटकर निकला है। पकड़े गए चोरों की पहचान महेन्द्र, रामू, जीतू, उमेश और अनीता के रूप में हुई है। चोर गैंग से पूछताछ के दौरान विगत दिनों हुई सैनिक कॉलोनी मैं रहने वाले एक आर्मी जवान के घर हुई चोरी के साथ साथ मुरार, थाटीपुर और सिरोल की पांच चोरियो का खुलासा गैंग से हुआ है। जिसमें 4 आर्मी वालो के घरों को निशाना बनाया है। पुलिस को गैंग के कब्जे से चोरी किये गए 80 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और 15 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। वही पुलिस की पूछताछ गैंग से जा रही है गैंग का 1 साथी अभी भी फरार है। पुलिस को यकीन है गैंग से कई और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी ने फौजी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने एक महिला सहित 5 चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया है। गैंग के कब्जे एक देसी कट्टा और चोरी किये गए 80 जिंदा कारतूस के साथ साथ 15 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि चोरों गैंग ने 5 चोरी की वारदात को कबूल किया है। जिसमें 4 आर्मी के जवानो के घर है। वही चोर गैंग से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button