ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया। इस दिल दहला देनेवाली घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

पुलिस ने शुरु की जांच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 साल की नाबालिग लड़की किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में 20 साल के साहिल ने उसका रास्ता रोका और उसपर चाकू से कई अधिक वार किये। उसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी लड़की को मारा। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे, लेकिन एक दिन पहले किसी बात पर उनकी लड़ाई हुई थी। आरोपी की पहचान हो गई है और मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस वक्त लड़की की हत्या एक गली में की गई थी उस वक्त वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button