ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

गृहमंत्री अमित शाह ने जेपी की मूर्ति का किया अनावरण

गृहमंत्री अमित शाह छपरा के सिताबदियारा में जनसभा को संबोधित करने के लिए दोपहर 12.30 बजे पहुंचे तो जनता ने उनका अभिवादन किया। जेपी जयंती के मौके पर बलिया जिले से सटे बिहार में छपरा जिले के सिताबदियारा में आयोजित कार्यक्रम को गृहमंत्री संबोधित करने के साथ ही जेपी की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। सुबह मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सबसे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी के संघर्षों की याद दिलाई।
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने जेपी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर पहुंचे शाह और योगी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सूत की माला से स्वागत किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लोकनायक जेपी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी दिव्य प्रतिमा का अनावरण गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। मां-गंगा व सरयू का आशीर्वाद इस क्षेत्र को प्राप्त होता है। यहां के जज्बे को अलग बनाया है। इस क्षेत्र ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। सरकार से बाहर रहकर जेपी, लोहिया व दीनदयाल ने अपने चिंतन से देश को आगे बढ़ाया। सत्ता मोह में उस समय सरकार आंखों में पट्टी बांध चुकी थी। लोकतंत्र को कुचलने का काम किया तो बिहार कैसे शांत हो सकता है। लोकतंत्र के प्रति सजग बिहार है। जेपी के नेतृत्व में आंदोलन भूतपूर्व था। उस सरकार को घुटने तक ला दिया था। पीएम मोदी ने उज्ज्वला की शुरुआत बलिया से की थी।

Related Articles

Back to top button