ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन टमाटरों को रखकर माला पहनाई

भोपाल। जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। टमाटरों को माला पहनाई। राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में टमाटर लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटने का विरोध किया। बढ़ती हुई महंगाई जैसे (पेट्रोल का दाम 108 रू लीटर, टमाटर 100 रुपये प्रतिकिलो, दाल का दाम 150 रू किलो, रसोई सिलेंडर 1172 रुपये के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते रहे। एक घंटे तक कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कसाना ने बताया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।

प्रदेश में सबसे अधिक पेट्रोल के दाम हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में आकर कहकर चले गए कि प्रदेश में 100 तक पेट्रोल मिलेगा, जो नहीं मिल रहा है। रसेाई गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपये के पार हो गए हैं। दालों के दाम में तेजी बनी हुई है। तुअर दाल 150 के पार हो हैं, जो दो महीने पहले 110 रुपये बिक रही है। वहीं मूंगदाल 100 के करीब पहुंच गई है। राज्य व केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही हैं। इससे 12 से 15 हजार मासिक कमाने वाले परिवार के मुखिया को परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर लोग समझ गए हैं कि अब भाजपा की सरकार प्रदेश में नहीं बनने देंगे। कांग्रेस की सरकार बनेंगी तो बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का नियंत्रण रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं बहनों को 1500 रुपये महीने के दिए जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button