ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत ले रहा क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा ।

जबलपुर. एमपी के छिंदवाड़ा स्थित जिला पंजीयक कार्यालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने क्लर्क देवीप्रसाद ग्यास वंशी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. क्लर्क देवीप्रसाद के रंगे हाथ पकड़े जाने की खबर से सनसनी फैल गई. आफिस में कार्यरत कर्मचारी भी पहुंच गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है. लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा में इंद्र कुमार पिता जगन्नाथ साहू उम्र 35 वर्ष सोनपुर मल्टी जिला छिंदवाड़ा ने सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए पंजीयक कार्यालय में आवेदन दिया था. जिसपर सहायक ग्रेड वन देवीप्रसाद पिता दलाजी ग्यास वंशी उम्र 56 वर्ष ने दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की. जिसकी शिकायत इंद्रकुमार ने जबलपुर में एसपी संजय साहू से की. इसके बाद आज आवेदन ने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर क्लर्क देवीप्रसाद को दस हजार रुपए की रिश्वत दी. तभी लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान, स्वप्रिल दस सहित टीम के अधिकारियों ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. क्लर्क देवीप्रसाद के पकड़े जाने की खबर आफिस में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते अन्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए. जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button