ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस ने उठाई जातीय जनगणना की मांग तो मायावती ने कही ये बात

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जातीय जनगणना और प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का कांग्रेस का वादा एक छलावा है क्योंकि सत्ता में रहने पर वो ऐसा कुछ भी नहीं करते हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रायपुर अधिवेशन में जातीय जनगणना में प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण को लेकर की गई कांग्रेस की बात केवल छलावा और चुनावी स्वार्थ की राजनीति है क्योंकि सत्ता में होने पर कांग्रेसी इसका उल्टा ही करती है। भाजपा का रवैया भी ऐसा ही है।

उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण के चर्चित व महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने सपा को आगे करके संबंधित बिल को संसद में पारित नहीं होने दिया था। इस जातिवादी षड्यंत्र को भला कौन भुला सकता है। इसका दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम इन वर्गों को आज तक भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह बसपा विरोधी पार्टियों के षड्यंत्र का परिणाम है कि सरकारी नौकरी व शिक्षा में इन वर्गों का आरक्षण लगभग निष्क्रिय हो गया है। आरक्षित सीटें वर्षों से खाली पड़ी हैं जबकि ईडब्ल्यूएस का नया कोटा सरकार मुस्तैदी से भरती है।

मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियां सत्ता में रहते हुए खासकर दलित व आदिवासी वर्ग को पार्टी संगठन में भी उच्च पदों से दरकिनार रखती हैं।

 

Related Articles

Back to top button