ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

आज़म खान की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की तबीयत रविवार (16 अप्रैल) की रात अचानक बिगड़ गई। जिस्केर बाद आज़म खां को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि आजम खां रविवार की रात अपने आवास पर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को सिंबल दे रहे थे। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले स्थानीय डॉक्टर ने आज़म खां को देखा। इसके बाद अब्दुल्ला आजम सहित पूरे परिवार के अन्य लोग उन्हें दिल्ली ले गए। जहां उनको सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स ने बताया है कि आज़म खां के पैर का जो ऑपरेशन हुआ था उसमें इन्फेक्शन बढ़ रहा है। साथ ही हर्निया की भी शिकायत है। वहीं, परिजनों ने सभी समर्थकों से अपील की है कि, वे आज़म खां के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करें। फ़िलहाल, डॉक्टरों कि देखरेख में सर गंगाराम अस्पताल में आज़म खां का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button