ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

IPL इतिहास में अपनी पहली गेंद पर विकेट चटका चुके हैं ये घातक गेंदबाज

इंडियन प्रीमियल लीग एक ऐसी लीग बन गई है, जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। पिछले सीजन से दो नई टीमों के साथ इस लीग का रोमांच दोगुना हो गया है। आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होना है, जहां पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि इस सीजन भी कई बड़े रिकॉर्ड्स देखने को मिलने वाले है, जो फैंस को काफी इंटरटेन करेंगे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाए है।

IPL में अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. ईशांत शर्मा

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है ईशांत शर्मा का नाम, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही राहुल द्रविड़ का विकेट लिया था। ईशांत ने यह कारनामा केकेआर टीम की तरफ से साल 2008 में किया। उस मैच में ईशांत के अलावा अजित अगरकर ने 3 और अशोक डिंडा ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।

2.विल्किन मोटा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है भारतीय तेज गेंदबाज विल्किन मोटा का नाम, जिन्होंने आईपीएल हिस्ट्री में अपनी पहली गेंद पर ही विकेट लिया था। साल 2008 में ही ईशांत शर्मा के बाद विल्किन ने पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए सीएसके के सुरेश रैना को पहली ही गेंद पर आउट किया था। रैना ने उस मैच में 13 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली थी और विल्किन ने 2 विकेट चटकाए।

3. मथीशा पथिराना

लिस्ट में विल्किन के बाद ऐसे 7 गेंदबाजों ने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लिया, लेकिन हाल ही में आईपीएल के पिछले सीजन श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट चटकाया और ऐसा करने वाले वह 9वें गेंदबाज बने। उन्होंने गुजरात जायंट्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट कर यह सफलता हासिल की।

Related Articles

Back to top button