ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

अंबेडकर महाकुंभ के दौरान मुरैना की महिलाओं ने लगाई सीएम से मिलने की गुहार।

ग्वालियर। अंबेडकर महाकुंभ के दौरान मुरैना की कुछ महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह से मिलने की गुहार को लेकर जमकर हंगामा किया और उन्होंने अपने सिर तक बेरीकेट्स में कई बार मारे। उनका कहना था कि वह मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के नेहरावली गांव की रहने वाली हैं। 2 साल पहले उनकी जवान बेटी को गांव के ही दबंग हरिओम, गिर्राज, सोनू, कल्ला विजेंद्र, भूरा ,सूरजभान सिकरवार आदि लोगों ने एक राय होकर गोली मार दी थी। यह गोली घर के दरवाजे से टकराकर युवती कांची के दाएं कंधे और एक आंख में लगी थी जिससे उसका चेहरा खराब हो गया है और एक आंख की रोशनी भी चली गई है। लेकिन पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है ।हालांकि पुलिस ने बलवा और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी दबंग परिवार बंदूकों की नोक पर उन्हें धमकाता हुआ घूम रहा है। महिलाएं ग्वालियर के मेला परिसर में आयोजित अंबेडकर महाकुंभ के दौरान हंगामा कर रही थीं। पुलिस अधिकारी और महिला पुलिस के लोगों ने इनको समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वे सीएम से मिलने की गुहार लगाती रहीं। आखिरकार वह सीएम से बिना मिले ही चली गई उनका कहना था कि उन्हें हजार रुपए नहीं चाहिए बल्कि उन्हें न्याय चहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button