ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

जोहान्सबर्ग।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। यहां पीएम मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया। पिछले कुछ वर्षों में हमने जो सुधार किए हैं। उनसे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में वृद्धि हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। आज भारत में सभी स्तरों पर यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।

देश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा

उन्होंने कहा, ‘भारत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से देश ने वित्तीय समावेशन में बड़ी छलांग लगाई है। आज स्ट्रीय वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक UPI का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत पांच ट्रिलियल डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button