ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
व्यापार

सोना और चांदी की कीमत में आई तेजी, बनाया नया र‍िकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ तेजी का स‍िलस‍िला प‍िछले कई द‍िनों से जारी है. फरवरी के आख‍िरी सप्‍ताह में सोने और चांदी दोनों ही ग‍िरकर नीचे आ गए थे. लेक‍िन इसके बाद से दोनों कीमती धातु तेजी का र‍िकॉर्ड बना रही हैं. जानकारों का तो यहां तक कहना है क‍ि द‍िवाली के सीजन में सोना 65,000 रुपये के स्‍तर पर और चांदी 80,000 रुपये के लेवल पर पहुंच सकती है. फ‍िलहाल चांदी 76,000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गई है, सोना भी रोज नया र‍िकॉर्ड बना रहा है.

सोने-चांदी के रेट में तेजी का स‍िलस‍िला लगातार चौथे द‍िन भी जारी रहा. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने और चांदी का रेट नए लेवल पर पहुंच गया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे MCX पर सोना 180 रुपये की तेजी के साथ 60628 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 291 रुपये की तेजी के साथ 76204 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करते देखे गए. इससे पहले बुधवार को चांदी 75913 रुपये और सोना 60628 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुई. कारोबार के दौरान सोना 60810 रुपये और चांदी 76225 रुपये के हाई लेवल तक गई थी.

 

Related Articles

Back to top button