ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

वैभवी की याद में मंगेतर जय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट लिखीं ये खास बातें

 टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कुछ समय पहले ही हिमाचल में कार एक्सीडेंट के चलते निधन हो गया। दो दिन बाद एक्ट्रेस के मौत की खबर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बुधवार सुबह एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा किया था। इस दौरान एक्ट्रेस के मंगेतर जय सुरेश गांधी भी उनके साथ गाड़ी में सवार थे। हालांकि एक्ट्रेस के मंगेतर की जान बच गई है। अब वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी ने हाल ही में एक्ट्रेस की याद में एक पोस्ट शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा है।

जय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

दरअसल जय ने वैभवी उपाध्याय संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैभवी ने जय को प्यारा सा हग किया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देख मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ जय ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपको हर दिन हर मिनट याद करता हूं। तुम ऐसे नहीं जा सकती, मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। तुम बहुत जल्दी चली गई। RIP मेरी गुंडी, आई लव यू। वहीं कुछ समय पहले ही जय ने एक इंटरव्यू में कहा था, हमेशा ऐसा रहता है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड में रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।’

 

इंटरव्यू में बताई एक्सीडेंट की सच्चाई

‘हमारी कार रुकी हुई थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं ज्यादा बात करने की सिचुएशन में नहीं हूं, लेकिन मैं ये बताना चाहता था कि लोग ये न समझें कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।’ बता दें कि वैभवी उपाध्याय टीवी जगत का एक जाना-माना नाम रही हैं। उन्होंने टेलीविजन शो सीआईडी, अदालत, क्या कसूर है अमला का जैसे कई शोज में काम किया है। लेकिन उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी काम किया था, जिसमें वेब सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड फिल्म छपाक शामिल रही।

Related Articles

Back to top button