ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी बोले- पत्र राजनीति से प्रेरित, दिल्ली में मनमौजी सरकार

नई दिल्ली : BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार को मनमौजी सरकार करार दिया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार नीतिगत फैसले में विश्वास न करके मनमानी घोषणाएं करती है। अधिकारियों पर दबाव बनाती है कि घोषणाओं का अनुपालन करें और न होने पर दुष्प्रचार करती है। दिल्ली के उपराज्यपाल के बचाव में आए सांसद रमेश बिधूड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिसोदिया का उपराज्यपाल को लिखा गया पत्र सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई से पूर्व उपराज्यपाल के अधिकारों पर सार्वजनिक बहस खड़ी करने का प्रयास है। ताकि न्यायालय का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कर सकें।

पत्र केवल और केवल राजनीति से प्रेरित है। 8 जनवरी को दिल्ली सरकार द्वारा अपने अधिकारों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई होनी है। सरकारी फाइलें मंगाने पर आपत्ति करने से पहले उपमुख्यमंत्री को याद रखना चाहिए था कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के नियम के तहत उपराज्यपाल को फाइलें मंगाने का अधिकार है। दिल्ली के विकास के लिए चिंतित उपराज्यपाल ने कई पत्र सरकार को लिखे, पर कोई असर नही हुआ।

Related Articles

Back to top button