ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

राजस्थान में मिले 165 नए कोरोना पॉजिटिव, दौसा में एक  कोरोना मरीज की मौत

जयपुर : सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर से कोरोना निगेटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा अब टल गया है।  रविवार को कोविड की RT-PCR जांच करवाने के बाद सीएम गहलोत की रिपोर्ट निगेटिव आई है, यानी वह संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कोविड पॉज़िटिव आए थे। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे और गोविंद सिंह डोटासरा भी अपनी जांच करवाकर हेल्थ अपडेट ही सार्वजनिक करेंगे।

प्रदेश में 165 नए पॉज़िटिव केस
कोरोना फिर से जानलेवा साबित होने लगा है। यह सबसे बड़ी चिंता की बात है। कोरोना संक्रमण से दौसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि प्रदेश में 165 नए कोरोना संक्रमित एक ही दिन में रविवार को मिले हैं, जो चिंताजनक है। इनमें अजमेर में 5, अलवर में 2, बारां में 1, भीलवाड़ा में 5, बीकानेर में 21, चित्तौड़गढ़ में 7, दौसा में 1, जयपुर में 54 , जैसलमेर में 2 जोधपुर में 13, कोटा में 3, नागौर में 14, राजसमंद में 15, सीकर में 2, सिरोही में 2 और उदयपुर में 9 संक्रमित मरीज शामिल हैं।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 651 हो गई है। यह वह केस हैं जो सरकारी रिपोर्ट में हैं और जिनकी RT-PCR जांच हुई है। इसके अलावा माना जा रहा है बहुत से सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस वाले मरीज घर में खुद ही इलाज ले रहे हैं और अस्पताल जाने या RT-PCR जांच कराने से कन्नी काट रहे हैं। ऐसे में वास्तविक संक्रमितों का आंकड़ा कई गुना ज़्यादा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button