ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सड़क पर बिखरा गेहूं समेट रहे चार लोगों की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

 सरदारपुर ।   धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। आज शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौप दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नालाल निवासी रालामंडल हाल मुकाम नोगांव धार ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गेहूं भरकर राजगढ़ मंडी बेचने ले जा रहे थे। इसी दौरान सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरु चौकी -उंडेली फाटा के सामने रोड पर गेहूं गिर गिए। जिन्हें इकठ्ठा करने के लिए मुन्नालाल ने अपने पुत्र को कुछ मजदूरों को लेकर आने को कहा। वे अपने पुत्र व अन्य के साथ गेहूं समेट रहा थे। इसी दौरान तेज गति से आए आयशर वाहन क्रमांक जीजे 34 टी 1488 उन सभी को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गेहूं इकट्ठा कर रहे मुन्नालाल पिता चंपालाल उम्र- 47 वर्ष निवासी राला मंडल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार, लवकुश पिता चंपालाल उम्र 28 वर्ष नि. नाननखेडा थाना तिरला, नवदीप पिता मुन्नालाल जाति उम्र 29 वर्ष करीबन निवासी राला मंडल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार, अर्जुन पिता हरेसिह राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पचलाना थाना नोगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

पीएम के बाद सौपे जाएंगे शव

यह घटना रात्रि करीब 12.15 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों को डायल 100 एवं एंबुलेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। जहां पर आज मंगलवार को चारों शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर एमएल जैन ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

आरोपित चालक पुलिस हिरासत में

सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी आयशर क्रमांक जीजे 34 टी 1488 एवं चालक को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button