ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

खुले जंगल में छोड़े गए दो नर चीते, कूनो फेस्टिवल में सैलानी कर सकेंगे दीदार

श्योपुर। दो नर चीता अग्नी और आयु को खुले जंगल में रिलीज कर दिया गया। कूनो उत्सव के अवसर दो नर चीता अग्नि और वायु को रविवार की दोपहर पारोंद क्षेत्र में सफलता पूर्वक रिलीज कर दिया गया है। दोनों को चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद छोड़ा गया। अहेरा गेट से कूनो घूमने आने वाले पर्यटक इन चीतों को दीदार कर सकेंगे।

चीता सफारी

कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीता सफारी की शुरुआत होने वाली है। यहां पर पर्यटकों के लिए सेसईपुरा में कूनो नदी क्षेत्र को शामिल कर देश की पहली चीता सफारी विकसित की जाएगी। प्रस्ताव को सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया से स्वीकृति मिल गई है। लगभग 50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

कूनो फारेस्ट फेस्टिवल

कूनो को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फारेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। अत्य़ाधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां आयोजित होने वाली हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button