ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना। राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना लोकतंत्र की हत्या है- प्रदीप रजक |

मुरैना - विधानसभा क्षेत्र मुरैना मे शहर कांग्रेस सेवादल शहर जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक के नेतृत्व में बाल निकेतन गांधी मैरिज होम में महात्मा गांधी जी प्रतिमा के समकक्ष सैकड़ों कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार की तानाशाही राहुल गांधी जी की सदस्यता लोकसभा संसद से खत्म करने के विरोध में और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया | शहर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक ने कहा कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी और निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान हैं | कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई हैं | हम इस कृत्य की निंदा करते हैं | जनता की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कि गई यह लोकतंत्र की हत्या है, हम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करते हैं श्री राहुल गांधी जी की सदस्यता पुनः वापस कर यथावत रखा जाएं | मुरैना विधायक राकेश मावई जी के बड़े भाई रविन्द्र सिंह मावई जी ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर कहा किसानों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का उचित मुआवजा दिलवाने के लिए शिवराज सरकार उचित कदम उठाए | गेहूं का समर्थन मूल्य₹3000 करने की मांग करते हैं | आंदोलन करने वालों में मुरैना विधायक राकेश मावई के बड़े भाई विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह मावई,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह सिकरवार,शहर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राज मुद्गल,अब्दुल रज्जाक पटेल ब्लॉक अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सिंह छावई,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बचन सिंह हर्षाना,प्रमोद शर्मा हुसैनपुर पूर्व जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी मुरैना,नरोत्तम माहोर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी मुरैना,वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन दिक्षित,रामजीलाल माहौर,दिनेश जाटव अंबाह,सुरेंद्र सिंह बरेलिया प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल,महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक सोलंकी,राजकुमार पचौरी जी,टिंकू दंडोतिया बलवीर दोनेरिया पार्षद पति,राजकुमार माहौर मंडल अध्यक्ष,विष्णु शर्मा उत्तर ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,सुनील सिंह गुर्जर कालू उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,रामस्वरूप माहोर,समीर खान,प्रदीप पारा,फैजान पठान,विधायक प्रतिनिधि हरिराम पचोरिया जी,राकेश सिंह सिकरवार वरिष्ठ कांग्रेसी,करण पाल सिंह सिकरवार,दीपक किरार आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button