ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जन्मदिन पार्टी में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या।

मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित ग्राम गोल्ही मुडिय़ा देवेन्द्र नगर में जन्मदिन की पार्टी में जमीन बंटवारे को लेकर उपजे विवाद पर शुभम ने अपने चाचा महेन्द्र व नरेन्द्र पर देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मां प्रथा बाई गोली लगने से घायल हो गई. जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पर उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद जन्मदिन पार्टी में भगदड़ व अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शुभम को हिरासत में ले लिया है. वहीं चरण को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवेन्द्र नगर निवासी नरेन्द्र सिंह, महेन्द्रसिंह का जमीन बंटवारे को लेकर परिवार में लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है. विवाद के चलते कई बाद परिवार के सदस्यों के बीच आपस में झगड़ा भी हुआ है. बीती शाम नरेन्द्रसिंह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपने गांव गोल्ही मुडिय़ा आया था. जहां पर भाई महेन्द्र उर्फ बबलू उम्र 40 वर्ष सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. जन्मदिन का केक काटा गया, सभी लोगों को केक दिया गया. परिवार में चहल-पहल का माहौल रहा. नरेन्द्र व महेन्द्र घर के दरवाजा पर बैठकर बातचीत कर रहे थे. इस दौरान भतीजा शुभम आया और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि शुभम ने देशी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरु कर दी. जिससे नरेन्द्र व उनके भाई महेन्द्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर मां प्रथाबाई सहित अन्य लोग भागकर बाहर आए, इस बीच शुभम ने फिर फायरिंग की जिससे मां प्रथाबाई भी चपेट में आ गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए. नरेन्द्र, महेन्द्र व उनकी मां प्रथाबाई को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल प्रथाबाई को शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button