ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जबलपुर। दम्पति को रौंदते हुए स्कूल की बाउंड्रीवाल से टकराई कार, पति की मौत।

जबलपुर.। एमपी के जबलपुर ग्राम सिहोदा भेड़ाघाट में उस वक्त चीख पुकार मच गई, तेज गति से आई कार ने मोटर साइकल सवार दम्पति को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में सिद्धांत तिवारी सिर व सीने में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पत्नी निशा तिवारी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. दम्पति को टक्कर मारने के बाद कार स्कूल की बाउंड्रीवाल से टकरा गई. हादसे को देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धा कालोनी उखरी रोड निवासी सिद्धांत तिवारी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी निशा को नर्सिंग का पेपर दिलाने के लिए मोटर साइकल से शिवशक्ति इंटरनेशनल स्कूल सिहोरा भेड़ाघाट रोड जाने के लिए निकला. सिद्धांत जब सिहोदा में मिडिल स्कूल के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान सामने से आई कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 7804 के चालक ने टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगते ही दम्पति मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कार कुचलते हुए निकल गई. हादसे में सिद्धांत के सिर व सीने में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. वहीं निशा के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दम्पति को टक्कर मारकर कुचलने के बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार स्कूल की बाउंड्रीवाल से टकरा गई. हादसे को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए. देखा तो महिला निशा तिवारी खून से लथपथ हालत में छटपटा रही है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया. घटना के बाद इस रोड भी भीड़ लग गई, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए थे. दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button