ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गेहूं में रेत-मिट्टी के मिलावट मामले में छह के विरुद्ध मामला दर्ज, वायरल हुआ था वीडियो

 सतना। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के बांधा गांव स्थित साइलो बैग कंपनी में गेहूं में मिलावट का वीडियो प्रसारित होने का मामला तूल पकड़ चुका है। जिला प्रशासन ने संयुक्त जांच टीम गठित की थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधन की शिकायत पर रामपुर बाघेलान थाने में छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

बांधा स्थित साइलो बैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में गेहूं में रेत और मिट्टी के मिलावट का वीडियो प्रसारित होने के बाद सरकार पर कांग्रेस हमलावर हुई थी। मामले ने तूल पकड़ा और कलेक्टर ने नान खाद्य विभाग, वेयर हाउस कार्पोरेशन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई।

जांच में आरोप सही पाए गए। जांच टीम के सामने वीडियो बनाने और प्रसारित करने वाला पूर्व कर्मचारी आयुष पांडेय भी सामने आया और जांच टीम के सामने पूरे राज खोले। इन्हीं बयानों को आधार मानकर जांच टीम ने जांच प्रतिवेदन बनाया और रामपुर बघेलान थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया।

नान डीएम दिलीप सक्सेना की शिकायत पर रामपुर बघेलान थाने में ज्योति दास, ब्रांच मैनेजर साइलो बैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आयुष पांडेय, महेश नामदेव, गिरीश पांडेय, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, पुष्पेंद्र पांडेय के विरुद्घ मामला दर्ज किया। इस मामले में वीडियो बनाने वाले आयुष पांडेय को भी आरोपित बनाया है। हालांकि जांच टीम ने मिलावट वाला गेहूं की न तो जब्ती बनाई, न ही कहां भेजा गया, इसका उल्लेख किया।

इनका कहना

शिकायत के आधार पर साइलो बैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के छह लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-सुरेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना।

Related Articles

Back to top button