ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जौरा में दिनदहाड़े दुस्साहस: ‘कूलर-पंखा’ सुधरवाने का नाटक कर व्यापारी के 3 लाख ले उड़ा शातिर चोर

जौरा (मुरैना)। कस्बे के व्यस्ततम पगारा तिराहे पर मंगलवार को एक शातिर किशोर ने फिल्मी अंदाज में गल्ला व्यापारी की आंखों में धूल झोंककर ₹3 लाख की सनसनीखेज चोरी को अंजाम दिया। वारदात के समय व्यापारी दुकान के बाहर किसानों से अनाज का मोलभाव कर रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोर नकदी से भरा थैला लेकर रफूचक्कर हो गया। साजिश: 2 घंटे रेकी और मासूमियत का मुखौटा पीड़ित व्यापारी कमलेश गोस्वामी के मुताबिक, करीब 17 साल का एक युवक दोपहर 2 बजे से ही दुकान के बाहर मिस्त्री की बेंच पर बैठा था। पूछने पर उसने बड़ी ही मासूमियत से कहा कि वह "कूलर-पंखा सुधरवाने" आया है। किसे पता था कि पंखा सुधरवाने का बहाना बनाने वाला यह लड़का असल में व्यापारी की गाढ़ी कमाई पर नजर गड़ाए शिकारी था। वारदात: पलक झपकते ही ₹3 लाख पार शाम करीब 4 बजे जब व्यापारी किसानों से बात करने दुकान से चंद कदम दूर हुए, तभी मौके का फायदा उठाकर युवक अंदर घुसा और अनाज के बोरे के नीचे छिपाकर रखा रुपयों का थैला निकाल लिया। शोर मचने पर जब तक व्यापारी ने पीछा किया, आरोपी पुराने रेलवे स्टेशन की ओर पहले से तैयार खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। सीजन के समय हुई इस बड़ी चोरी ने क्षेत्र के व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

व्यापारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button