ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बानमोर मे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

बानमोर हाईवे रोड पर लग रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार रत्नेश शर्मा द्वारा नगर परिषद तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम तैयार कर अस्थाई रूप से अवैध अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ मुहिम चालू की गई। इस मुहिम की कार्रवाई के चलते हाईवे रोड के किनारे 10 फुट की सर्विस लाइन तथा नाले के ऊपर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में अपनी अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस कार्यवाही में तहसीलदार रत्नेश शर्मा के अलावा पटवारी सुनील शर्मा अमन चौधरी बानमोर पुलिस एसडीओपी दीपाली चंदेरिया टीआई वीरैश सिंह कुशवाह तथा नगर परिषद सीएमओ सियारामशरण यादव पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन को साथ लेकर पूरे अमले के साथ मैदान में उतरे। इस अभियान के चलते दुकानदारों ने स्वत ही अपने-अपने हाथ ठेले हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button