ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छात्राओं ने युवक को होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में पीटा

छतरपुर: शहर में कॉलेज तिराहा स्थित सीनियर छात्रावास की लड़कियों ने बाजू में मौजूद होमगार्ड कमांडेंट कर्यालय में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद यह छात्राएं सिटी कोतवाली पहुंचीं और युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सवा 10 बजे कॉलेज तिराहा स्थित सीनियर हरिजन छात्रावास की लड़कियां अचानक होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय पहुंचीं और वहां के सफाई कर्मचारी राजकुमार करोसिया के बेटे नीतेश के साथ मारपीट करने लगीं।मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले उसे कर दिया। इसके बाद सभी छात्राएं सिटी कोतवाली पहुंचीं और शिकायत कर नीतेश पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। कोतवाली टीआई धन सिंह नलवाया ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर युवक के खिलाफ छोड़छाड़ की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार की रात भी हुआ था विवादछात्रावास की लड़कियों और सफाई कर्मचारी के बेटे के बीच बुधवार की देर रात विवाद हुआ था। विवाद के दौरान छात्राओं ने आरोप लगाया कि यह युवक छात्रावास भवन पर चढ़कर अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। जिसे छात्रावास की कुछ लड़कियों ने देख लिया। जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाइश देते हुए मामला शांत करा दिया।आरोपी युवक सफाई कर्मचारी का बेटा है”जिस युवक के साथ छात्राओं ने मारपीट की है, वह सफाई कर्मचारी का बेटा है, विभाग का कर्मचारी नहीं। छात्राओं ने बुधवार की रात ताकझांक का आरोप लगाते हुए विवाद किया, जिस पर पुलिस के सामने जवानों सहित युवक की पहचान कराई। उस दौरान छात्राओं ने मना कर दिया और सुबह हंगामा कर दिया। वैसे भी छात्रावास दो मंजिला है, साथ ही कार्यालय से काफी दूर है, इसलिए खिड़कियों से ताकझांक करना संभव नहीं है।”- करन सिंह, होमगार्ड कमांडेंट छतरपुर

Related Articles

Back to top button