ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

चुनावी मोड में मंत्री भारत सिंह कुशवाह पत्रकारों को कामाख्या का हवाई टूर करायेंगे ।

ग्वालियर। मप्र के खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह भी अब चुनावी मोड में आ गये है। सामने कांग्रेस से आ रहे प्रत्याशी अशोक सिंह से मुकाबले के लिये अब बिगड़े पड़े अपने मीडिया मैनेजमेंट को सम्हालने की चिंता में वह दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को मां कामाख्या देवी के दर्शनों का हवाई टूर करा सकते हैं। इसके लिये उनके बिगड़े पड़े मीडिया मैनेजमेंट को सुधारने के लिये पत्रकारों के नाम छांटे जा रहे हैं। यह टूर अगस्त माह में होने की संभावना है। इसके लिये मंत्री जी व उनके चेले चपाटे व्यवस्था में लग गये हैं। अब चुनाव सामने आने पर मंत्री जी को मीडिया मैनेजमेंट सम्हालने की चिंता खाये जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पत्रकारों की सूची में कौन शामिल हो इसकी सलाह दो-एक इलैक्ट्रोनिक मीडिया के उनके मुंह लगे पत्रकार बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button