ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

प्रदेश में 3.6 डिग्री पहुंचा रात का पारा, दिन में भी हुआ ठंड का अहसास।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहा। शहर में रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियल पर पहुंच गया। दिन में चली हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। वहीं रविवार की रात नौ बजे से पहले ही रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिसम्बर का अंतिम सप्ताह आते-आते ठंड अपना असली रूप दिखाती नजर आ रही है। दिन का पारा सामान्य से नीचे जा पहुंचा है, तो रात का पारा भी लुढ़कना चालू है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनवरी की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होगी। शहर में पिछले दो दिनों से जम्मू-कश्मीर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही हैं। रविवार को भी यहां तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। इस कारण जहां रात का पारा लुढ़क गया, वहीं दिन का पारा 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही स्थिर बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button