ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

सूर्य देव ने किया विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, अगले 10 दिनों तक इन राशियों के जीवन में होगा धमाल

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव निश्चित समय के बाद नक्षत्र बदलते हैं। ग्रहों का राजा के गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। मंगलवार (7 नवंबर) को सुबह 03.52 मिनट पर सूर्य ने विशाखा नक्षत्र में प्रवेश किया। वह 17 नवंबर, 2023 तक इस नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विशाखा नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति है। इस नक्षत्र परिवर्तन के चलते कुछ राशियों के लिए दिवाली तक का समय बेहद शुभकर रहेगा। तो आइए जानिए ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक पैसा कमाने और बचाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सराहना की जाएगी। रुका हुआ प्रमोशन भी मिल सकता है। इस अवधि में विरोधी भी आपकी प्रसन्ना करेंगे। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। कार्यभार भी कम होगा। सूर्य देव की कृपा से बड़ी योजना और कोई सपना साकार होगा।

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। बिजनेस में सफलता के साथ पैसों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके भी मिल सकते हैं। संपर्क सूत्रों के माध्यम से नई जानकारियां मिलेंगी। किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कुंभ राशिवालों के लिए लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपने जो सपने संजोए थे, वे सूर्य देव की कृपा से पूरे हो सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। आपकी मेहनत का सार्थक परिणाम सामने आएगा। विवाह योग जातकों के लिए रिश्ते संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button