ब्रेकिंग
मुरैना में लापरवाही की हद: कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, सीएमएचओ की खामोशी पर उठे सवाल मुरैना जनता तैरती रही पानी में, 'वीआईपी साहब' बैठे रहे साइकिल की सवारी पर! आपदा में संवेदनाएं हुईं त... मुरैना में 5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 घायल मुरैना के नायकपुरा में चोरों का धावा: तीन सगे भाइयों के घरों से जेवरात और नकदी चोरी मुरैना सिविल लाईन थाना: तेज रफ्तार जेसीबी और वाहन चालकों की टक्कर से कई घायल नगरा थाना: मारपीट व अवैध शराब का प्रकरण दर्ज, चंबल नदी में डूबने से दो की मौत कैलारस थाना: घर के सामने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया जमीनी नेता, कर्मठ कार्यकर्ता - भाजपा के सच्चे सिपाही राघवेंद्र उपाध्याय देवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू भैया' का फूटा... मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी
ग्वालियर

ग्वालियर रेत खदान कारोबारी ने ठेकेदार को लगाई 34 लाख की चपत।

ग्वालियर में एक ठेकेदार को रेत खदान कारोबारी ने हिटैची हड़पकर 34 लाख रुपए की चपत लगा दी। ठगी का पता उस समय चला जब ठेकेदार को मासिक किश्त नहीं मिली और खदान कारोबारी द्वारा दिया गया चेक बैंक में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। घटना के शिकार पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कप्तान से की। पुलिस कप्तान ने गिजोर्रा थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिसगांव निवासी विष्णू शर्मा पुत्र वृंदावन शर्मा ठेकेदार है और वर्ष 2018 में उन्होंने श्रेय फायनेंस कंपनी से एक एक्सीवेटर टाटा हिटैची फायनेंस कराई थी। वर्ष 2019 में उनके पास दतिया निवासी दीपक गौर पुत्र नवल किशोर गौर आए और बताया कि वह रेत खदान कारोबारी है और उनकी हिटैची किराए पर लेना चाहता है। हिटैची के लिए किराया 1 लाख 28 हजार 400 रुपए प्रतिमाह तय हुआ और एक चेक पंद्रह लाख का उन्हें दिया। अनुबंध करते समय तय हुआ कि वह किराए के 1 लाख 28 हजार 400 रुपए प्रतिमाह श्रेय फायनेंस कंपनी में जमा कराएगा। क्योंकि श्रेय फायनेंस की मासिक किश्त 1 लाख 28 हजार 400 रुपए प्रतिमाह की थी। इसके बाद वह हिटैची ले गए और धोखे से अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया। नहीं जमा की किश्त ठगी का पता उस समय चला जब फायनेंस कंपनी द्वारा उन्हें किश्त जमा करने के लिए नोटिस दिया तो पता चला कि दीपक ने किश्त जमा नहीं की है। इसका पता चलते ही उन्होंने दिया गया चेक बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया, क्योंकि चेक पर जो साइन किए गए थे वह गलत थे। चेक बाउंस होते ही उन्होंने अपने पैसे व हिटैची मांगी तो उसने इनकार कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button