ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

हाथी के हमले से वृद्व की मौतदो दिन बाद जंगल में मिला शव

जशपुरनगर। हाथी के कुचलने से 55 वर्षिय वृद्व की मृत्यु हो गई। घटना जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम दोकड़ा के पंडरू टोंगरी जंगल की है। जानकारी के अनुसार इस गांव का निवासी याकूब कुजूर,गांव के एक किनारे में घर में अकेला रहा करता था। संभावना जताई जा रही है कि किसी काम से यह जंगल आया होगा और इसी दौरान हाथी ने इसे कुचल दिया होगा। लेकिन,घटना के दौरान जंगल में किसी के न होने से,स्थानीय लोगों को इसकी भनक नहीं लग पाई।

मंगलवार की सुबह,जंगल में लकड़ी लेने गए,ग्रामीणों की नजर,सडे गले शव पर पड़ी थी। घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंची कांसाबेल पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि दोकड़ा,कांसाबेल,फरसाबहार और तपकरा के जंगलों में इन दिनो दल से अलग हुए हाथी अकेले भटक रहे हैं। दल में न होने के कारण,इन अतिकायों की आवाजाही की सूचना वनविभाग और स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाती। इस कारण,अंजाने में ग्रामीणों का इनसे सामना हो जाता है। जिससे,उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। बीते दिनों,दोकड़ा और इसके आसपास के गांवों में एक हाथी ने घरो में तोड़फोड़ की थी।

Related Articles

Back to top button