ब्रेकिंग
मुरैना में लापरवाही की हद: कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, सीएमएचओ की खामोशी पर उठे सवाल मुरैना जनता तैरती रही पानी में, 'वीआईपी साहब' बैठे रहे साइकिल की सवारी पर! आपदा में संवेदनाएं हुईं त... मुरैना में 5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 घायल मुरैना के नायकपुरा में चोरों का धावा: तीन सगे भाइयों के घरों से जेवरात और नकदी चोरी मुरैना सिविल लाईन थाना: तेज रफ्तार जेसीबी और वाहन चालकों की टक्कर से कई घायल नगरा थाना: मारपीट व अवैध शराब का प्रकरण दर्ज, चंबल नदी में डूबने से दो की मौत कैलारस थाना: घर के सामने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया जमीनी नेता, कर्मठ कार्यकर्ता - भाजपा के सच्चे सिपाही राघवेंद्र उपाध्याय देवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू भैया' का फूटा... मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी
मुख्य समाचार

मुरैना में 5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 घायल

मुरैना: जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र के बरावली गांव में पांच लाख रुपये के पुराने वित्तीय लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी की घटना में अजीत गुर्जर, दिलीप गुर्जर और नारायण गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद में विश्वनाथ गुर्जर और उनके भाई रामेंद्र गुर्जर पर गोलियां चलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटनास्थल पर करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्ष आपस में करीबी रिश्तेदार हैं और इस वित्तीय विवाद को सुलझाने के लिए पहले गोहद में एक पंचायत भी आयोजित की जा चुकी थी, लेकिन आपसी रंजिश खत्म नहीं हुई। फिलहाल, रिठौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चल रहे आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button