ब्रेकिंग
मुरैना में लापरवाही की हद: कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, सीएमएचओ की खामोशी पर उठे सवाल मुरैना जनता तैरती रही पानी में, 'वीआईपी साहब' बैठे रहे साइकिल की सवारी पर! आपदा में संवेदनाएं हुईं त... मुरैना में 5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 घायल मुरैना के नायकपुरा में चोरों का धावा: तीन सगे भाइयों के घरों से जेवरात और नकदी चोरी मुरैना सिविल लाईन थाना: तेज रफ्तार जेसीबी और वाहन चालकों की टक्कर से कई घायल नगरा थाना: मारपीट व अवैध शराब का प्रकरण दर्ज, चंबल नदी में डूबने से दो की मौत कैलारस थाना: घर के सामने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया जमीनी नेता, कर्मठ कार्यकर्ता - भाजपा के सच्चे सिपाही राघवेंद्र उपाध्याय देवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू भैया' का फूटा... मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी
मुख्य समाचार

मुरैना के नायकपुरा में चोरों का धावा: तीन सगे भाइयों के घरों से जेवरात और नकदी चोरी

सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरा के हरी सिंह का पुरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोर मकानों के पीछे से छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और बक्से-अलमारी खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की आँख खुली और कमरों का सामान बिखरा देखा, तब चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी हुई। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरायछौला थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित परिवारों से चोरी गए सामान की सूची और अनुमानित कीमत की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, चोरी गए माल की कुल कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button