ब्रेकिंग
मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी मौत के साये में कारोबार: सरायछोला में हाईवे किनारे ड्रमों से धड़ल्ले से बिक रहा अवैध डीजल-पेट्रोल, क... मुरैना की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: बटेश्वर में दिग्गजों ने बनाई खास रणनीति मुरैना 17 दिन तक एसपी ऑफिस में भटकती रही पीड़िता, न्याय न मिलने पर फंदे पर झूली महिला मकान मालिक पर ... ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार मध्य प्रदेश में परिवहन का बदलेगा पूरा सिस्टम: अब AI बताएगा बस कहां चले, कब पहुंचे और कहां है देरी मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम...
मुख्य समाचार

मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी

मुरैना के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मचेला घाट पर चंबल नदी में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। ग्वालियर के चंदनपुरा, बिरला नगर निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र सिंहकारवर अपने 15 वर्षीय बेटे वंशु के साथ प्राचीन बाबू महाराज मंदिर में दर्शन करने आए थे। मंदिर में दर्शन करने से पहले दोनों मचेला घाट पर चंबल नदी में स्नान करने उतरे थे, तभी तेज धार के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने पिता देवेंद्र सिंहकारवर का शव नदी से बरामद कर लिया है। वहीं, 15 वर्षीय बेटे वंशु की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। बता दें कि बाबू महाराज के मंदिर में भादों महीने की दूज पर हर साल बड़ा मेला लगता है, जिसमें मुरैना के अलावा ग्वालियर, श्योपुर, धौलपुर और आसपास के जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को भी मेले में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। कैलारस एसडीओपी उमेश मिश्रा ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बेटे की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button