ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

बाइक सवार 2 युवकों ने घर जा रही युवती का मोबाइल छीना, घटना CCTV में कैद

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में नशे के आदि युवा अपनी पैसों की कमी को दूर करने के लिए लगातार स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहरवासियों के साथ-साथ टूरिस्ट रोजाना स्नैचरों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को भी एक ऐसी घटना सामने आई, जहां बाइक पर आए दो स्नैचरों ने युवती का मोबाइल छीन लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।मोबाइल छीनने के बाद भागते स्नैचर।घटना अमृतसर के न्यू प्रताप नगर की बताई जा रही है। युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। काम खत्म करने के बाद वह घर की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान गुरु नानक मेडिकल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर दो बाइक सवार आए और उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीन फरार हो गए। वह चिल्लाई और बाजार से गुजर रहे लोगों ने स्नैचरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।मोटरसाइकिल नंबर पहचानने की कोशिशयह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युवती का कहना है कि सीसीटीवी में युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर पहचानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे साफ नहीं था। उन्होंने सीसीटीवी और शिकायत पुलिस को दे दी है।सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई शुरूपुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई है। वहीं इलाके के अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनका साफ चेहरा और रूट की जानकारी मिल सके।

Related Articles

Back to top button