ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

मासूम बालिका के साथ मौलाना ने की वहशी हरकत, प्रकरण दर्ज

खंडवा। छह साल की मासूम बालिका के साथ मौलाना द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना अब्दुल समद पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। घटना की जानकारी लगने पर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया था। पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में मोघट पुलिस ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।मामला खानशाहवली कालाेनी में जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना (आलिम) के पास क्षेत्र में रहने वाली छह साल की बालिका पढ़ने आती थी। शुक्रवार को जब परिवार ने दोपहर में मदरसे जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पूछने पर उसने मदरसे के मौलाना की सारी गंदी हरकतें परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन बालिका की आपबीती सुनकर वे सीधे जकरिया मस्जिद पहुंचे। यहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लगते ही मोघट थाने से टीआइ ईश्वर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। यहां मस्जिद में से मौलाना को गिरफ्तार कर मोघट थाने लाया गया। कुछ ही देर में थाने के बाहर भीड़ लग गई। मौलाना की गंदी हरकत को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। भीड़ बढ़ती देख पहले तो पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को खदेड़ने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित मौलाना अब्दुल समद पर पास्को एक्ट ओर 354 सहित अन्य धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button