ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना कृषि मेला में टेंट से टकराकर गिरा ड्रोन उठकर भागे नेता

मुरैना किसान मेले में पहले दिन बड़ा हादसा होते टला। मंच पर मौजूद मंत्री व नीचे बैठे किसानों के सामने जिस ड्रोन का प्रजेन्टेशन दिया जा रहा था वह भरभराकर मंच पर अतिथियों के ऊपर जा गिरा। जैसे ही बड़ा व 30 किलो वजनी ड्रोन गिरा, मंच पर बैठे अतिथियों में भगदड़ मच गई और वे भागकर मंच से नीचे उतर आए। इस मामले में जहां प्रजेन्टेशन देने वाली की लापरवाही सामने आई हैै वहीं ड्रोन की क्वालिटी पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। यह स्थिति तब और बिगड़ जाती जो अगर थोड़ी देर पहले मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने गिर पड़ता। इससे न केवल मुख्यमंत्री की किरकिरी होती बल्कि पूरी सरकार की किरकिरी भरी सभा में किसानों के सामने हो जाती। गनीमत यह रही कि उस वक्त मंच से मुख्यमंत्री जा चुके थे तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह सहित, राज्य मंत्री व पूर्व मंत्री व अन्य अधिकारी मौजूद थे। टैंट से टकराता ड्रोन टैंट से टकराता ड्रोन ऐसे घटित हुआ हादसा मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंच के सामने रखे कृषि विभाग के उस ड्रोन का प्रजेन्टेशन दिया जा रहा था जिसकी तारीफ के पुल उसी मंच से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बांध चुके थे। उनके जाने के बाद जैसे ही ड्रोन का प्रजेन्टेशन हुआ, ड्रोन हवा में ऊपर उठा और सीधा मंच के टैंट से जा टकराया। उसके बाद वह सीधा मंच पर मौजूद अतिथियों की टेबल के ऊपर जा गिरा। जैसे ही वह गिरा मंच पर मौजूद अतिथियों में भगदड़ मच गई और वे मंच से नीचे आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button