ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

दिल्ली में 15 साल बाद रिकॉर्डतोड़ बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं, लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 54 दर्ज किया गया।राजधानी में शनिवार को दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा और रिमझिम फुहारों के बीच-बीच में तेज बारिश का दौर आता-जाता रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 25.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

Related Articles

Back to top button