ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मंडला के पिंडरई बाजार चोरी कांड का खुलासा: 52 लाख के जेवर समेत पारदी गैंग के 5 गिरफ्तार

मंडला। मंडला पुलिस ने पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय पारदी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹52.89 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया है, जिसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और वाहन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, 25 अप्रैल को कन्हरगांव निवासी पवन कुमार सोनी का जेवरों से भरा बैग पिंडरई बाजार से चोरी हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से सीहोर जिले के 'लमटी राला पारदीपुरा' निवासी आरोपियों को दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी कंगन और रुद्राक्ष बेचने के बहाने रेकी करते थे और रेलवे लाइन के पास अस्थायी डेरा डालकर रहते थे। वारदात के दिन गैंग के सदस्यों ने मौका पाकर बैग उड़ाया और अल्टो कार व मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से 278 ग्राम सोना, करीब साढ़े 5 किलो चांदी, ₹30,000 नगद और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किए हैं। इस सफलता पर पुलिस महानिदेशक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button