ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना हुआ रिलीज

सलमान खान लंबे ब्रेक के बाद अपने फैंस के लिए फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। हाल ही में किसी का भाई किसी की जान का टीजर जारी किया गया था। अब फिल्म का पहला गाना नइयो लगदा भी रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में भाईजान पूजा हेगड़े संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 का बीते दिन ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे। वहीं, सलमान खान ने भी इस खास शाम का फायदा उठाया और किसी का भाई किसी की जान का पहला गाना रिलीज किया।

शो के कंटेस्टेंट्स ने भाईजान के साथ इस गाने पर डांस भी किया।सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान के अलावा सलमान के पास टाइगर 3 भी है। टाइगर 3, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जो रॉ एजेंट टाइगर और आईएसआई एजेंट जोया के साथ आगे बढ़ेगी। टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान साउथ में भी डेब्यू कर चुके हैं। वो बीते साल चिरंजीवी के साथ फिल्म गॉडफादर में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button