ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महंत संजय दास ने राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी में रहने का दिया ऑफर

अयोध्या | राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के बाद से कांग्रेस ‘मेरा घर, राहुल गांधी का घर’ मुहिम चला रही है। कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने का ऑफर दिया है ।अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में स्थित अपना आवास रहने के लिए देने का ऑफर दिया और कहा कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका स्वागत है।

उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जरूर आना चाहिए। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी आकर यहां प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हनुमानगढ़ी परिसर में कई आश्रम हैं। उनको (राहुल गांधी को) आकर हमारे आश्रम में रुकना चाहिए, हमें खुशी होगी। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।महंत संजय दास हनुमानगढ़ी के बुजुर्ग संत महंत ज्ञान दास के शिष्य हैं। वे महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं। महंत संजय दास ने संकट मोचन सेना नाम से अपना संगठन भी बनाया हुआ है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी के खिलाफ ये मामला साल 2019 के आम चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान को लेकर चल रहा था। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनको लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी को सांसद के रूप में आवंटित आवास खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है। राहुल गांधी को आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने मेरा घर, राहुल गांधी का घर अभियान शुरू किया था। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर इसके पोस्टर लगा रहे हैं, पोस्टर के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button